छत्तीसगढ़

20 रक्तवीरों ने किया खून दान, कई मरीजों को मिलेगा नया जीवन

Nil dhankar
28 Sept 2025 11:26 AM IST
20 रक्तवीरों ने किया खून दान, कई मरीजों को मिलेगा नया जीवन
x
छग

खैरागढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान भवन में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष बघेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 20 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में छुईखदान की युवा संस्था के शरद वैष्णव ने विशेष सहयोग प्रदान किया। साथ ही, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उपस्थित लोगों को हेलमेट भी वितरित किए गए।

धरती आबा योजना अंतर्गत ट्रांजैक्ट वॉक एवं विलेज एक्शन प्लान पर चर्चा

धरती आबा योजना अंतर्गत आदिकर्म योगी अभियान के तहत विकासखंड प्रतापपुर के ग्राम शिवपुर में कलेक्टर एस. जयवर्धन ने भारत सरकार के पर्यवेक्षक दल, आदिम जाति कल्याण विभाग, पंचायत एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों के साथ ट्रांजैक्ट वॉक किया। इस दौरान ग्राम के समग्र विकास हेतु आवश्यक कार्यों का चयन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी (MoTA) श्री प्रमोद कुमार के साथ विलेज एक्शन प्लान पर विस्तृत चर्चा की । उल्लेखनीय है कि आदि सेवा पर्व अभियान के माध्यम से आदिवासी समुदायों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर ग्रामीणजनों ने भी अपनी आवश्यकताओं एवं सुझावों को साझा किया।

Next Story
null