छत्तीसगढ़

सूरजपुर में 2 मजदूरों की मौत, करंट की चपेट में आए

Nilmani Pal
22 Aug 2025 4:17 PM IST
सूरजपुर में 2 मजदूरों की मौत, करंट की चपेट में आए
x

सूरजपुर। जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केवरा में करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर का मालिक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम केवरा में विपिन चंद जायसवाल के यहां नया घर बनाने का कार्य चल रहा था, घर से कुछ दूरी पर पुराने बिजली के पोल को तोडक़र हटाने के लिए तीनों काम कर रहे थे, उसी दौरान बिजली का पोल पास से गुजरे घर के बिजली सर्विस तार में पोल हटाने के लिए लगाए गए खुले तार में टच हो गया, जिससे पोल हटा रहे राम प्रसाद विश्वकर्मा,कल्लू व विपिन चंद जायसवाल करंट की चपेट में आ गए।

इस घटना में राम प्रसाद विश्वकर्मा व कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विपिन चंद जायसवाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल व मृतकों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान लाया गया, जहां घायल विपिन चंद जायसवाल का इलाज जारी है। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल बिजली विभाग ने घटना स्थल के पास बिजली आपूर्ति बंद कर दी है।


Next Story
null