छत्तीसगढ़

2 की मौत, स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की भिड़ंत

Nilmani Pal
15 Nov 2025 9:14 AM IST
2 की मौत, स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की भिड़ंत
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर/बीड। घटना महाराष्ट्र के बीड जिले की है। बुधवार को बाकी मोगरा के रहने वाले सुशांत प्रसाद केवट, प्रशांत सिंह, सनी चव्हाण, विशाल शाबू और राजा यादव स्कॉर्पियो में सवार होकर किसी फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। इस दौरान उनकी स्कॉर्पियो गन्ने से भरे एक ट्रैक्टर से जा टकरा गई।

वहीं हादसे में सुशांत प्रसाद केवट और प्रशांत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सनी चव्हाण, विशाल शब्बू और राजा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की सूचना पर मृतकों और घायलों के परिजन बीड जिला पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने उन्हें एम्बुलेंस से कोरबा के लिए रवाना किया।

शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे शव बाकी मोगरा पहुंची। वहीं घायलों को भी कोरबा लाया गया है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हालत गंभीर बनी हुई है।


Next Story
null