छत्तीसगढ़
लालपुर ओवरब्रिज में 2 की मौत, एक्सीडेंट का Video आया सामने
Nil dhankar
6 Nov 2025 9:35 AM IST

x
रायपुर। राजधानी रायपुर के लालपुर ओवरब्रिज में देर रात एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं डौंडी थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. गुदुम गांव के दो नाबालिग दोस्त बिना परिवार को बताए रात करीब 10 बजे बाइक से घूमने निकले थे.
रात करीब 2 बजे अवारी नाला गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 14 वर्षीय एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को मरच्यूरी में रखवाया गया. वहीं, घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया.
Next Story





