छत्तीसगढ़

कांकेर में तवेरा वाहन पलटने से 2 लोगों की मौत, कई घायल

Nilmani Pal
14 Jan 2026 2:25 PM IST
कांकेर में तवेरा वाहन पलटने से 2 लोगों की मौत, कई घायल
x

कांकेर। जिले के नेशनल हाइवे 30 पर बुधवार को सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में जा गिरी. दर्दनाक हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. हादसा कोतवाली थाना इलाके के कुलगांव के पास हुआ है.

सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने मृतकों के शव बरामद कर पंचनामा किया, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. क्रूजर वाहन में सवार 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. हादसे के कारणों की जांच जारी है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर.

Next Story
null