
x
छग
Raipur. रायपुर। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश, एएसपी(शहर) लखन पटले एवं सीएसपी उरला पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में तत्काल उरला पुलिस व आईसीसीयू के संयुक्त टीम आरोपियों के पता तलास हेतु रवाना किया गया। मुख्य आरोपी घटना के बाद चिचोला में छिपे हुए थे, जिसे गिरफ्तार कर थाना उरला लाकर विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड लिया गया है।अन्य आरोपियों का पता तलास किया जा रहा है। रायपुर में ढाबा संचालक से मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धारदार तलवार और डंडों के साथ 5 लोग ढाबे में घुसे।
इसके बाद संचालक और कर्मचारियों को पीटने लगे। पूरा मामला रायपुर के उरला थाने क्षेत्र के न्यू पंजाब ढाबा का है। यहां शनिवार की रात 8 लाख के लेन-देन में मामा ने ही ढाबे के मालिक भांजे गुरुजीत सिंह, मैनेजर और कर्मचारियों की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी मामा समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उरला थाने से मिली जानकारी के मुताबिक मारपीट करने वाला आरोपी जगीर सिंह ढाबा संचालक का मामा है। मामा जगीर ने लोन करवा कर ट्रक दिलवाया था, लेकिन भांजे ने किस्त नहीं पटाई। इस वजह से आरोपी मामा को 8 लाख का नुकसान हुआ था। शनिवार की रात आरोपी मामा अपने 4 साथियों के साथ ढाबे पहुंचा। आते ही आरोपियों ने ढाबे में मौजूद लोगों पर फरसा, तलवार, गंडासे और डंडे से हमला कर दिया।
इस दौरान मैनेजर जसपाल सिंह, ढाबा संचालक भांजा और कर्मचारियों को गंभीर चोट आई है। ढाबे के मैनेजर ने लिखित शिकायत में बताया कि 8 मार्च की शाम 6 बजे से वह ढाबे में था। साथ में गुरजीत और कर्मचारी विनोद सोनी, जगदीश ,प्रवेश सभी थे। तभी रात 2 बजे गुरजीत ढाबे के पीछे एक कमरे में सोने के लिए चला गया। करीब रात 2.20 ढाबे के सामने तरफ से जगीर उर्फ शब्बा और अपने साथियों के साथ आया। फिर तलवार और डंडे से पीटने लगे। मैनेजर ने बताया कि जब वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था, तभी ढाबा संचालक गुरुजीत सिंह और बाकी स्टाफ बाहर निकले। उन्हें भी आरोपी डंडे और तलवार से मारने लगे। डर के कारण जान बचाने के लिए सभी ढाबा छोड़कर भागे तब जान बची। आरोपी जगीर उर्फ शब्बा चिचोला राजनांदगांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 3 आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी- 1) जागीर सिंह उर्फ सब्बा पिता मुख्तयार सिंह उम्र 51 साल निवासी एमपीएचबी कॉलोनी टाटीबंध रायपुर हाल चिचोला थाना बागनदी राजनांदगांव।
2) लखविंदर सिंह पिता माखन सिंह उम्र 48 वर्ष पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एल आई जी 375 कैलाश नगर थाना जामुल दुर्ग हाल पता चिचोला थाना बागनदी जिला राजनांदगांव।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi new
Next Story





