छत्तीसगढ़

करंट से 2 की मौत, एक परिवार ने दो सदस्यों को खोया

Nilmani Pal
15 Aug 2025 5:50 PM IST
करंट से 2 की मौत, एक परिवार ने दो सदस्यों को खोया
x
छग

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. खेत में पंप चालू करने के दौरान आज बड़ा हादसा हो गया. करंट लगने से चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. यह घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के लटकोनीखुर्द गांव की है.

अचानक हुए इस हादसे में परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच की जा रही है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null