छत्तीसगढ़

CG में CRPF के 2 जवान शहीद, पुलिस ने क्या बताया?

jantaserishta.com
6 Sept 2024 6:44 PM IST
CG में CRPF के 2 जवान शहीद, पुलिस ने क्या बताया?
x
ट्रेनिंग कैंप में मातम का माहौल है.
दंतेवाड़ा: सीआरपीएफ की 111वीं बटालियान के दो जवान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शहीद हो गए. दोनों शहीद जवान दंतेवाड़ा के बारसूर में तैनात रहे. घटना के वक्त दोनों बारसूर में चल रहे नक्सल विरोधी ट्रेनिंग सेंटर में ड्यूटी पर तैनात थे. बारसूर के टेमरूभारा के पास एंटी नक्सल ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है. पुलिस के मुताबिक घटना शाम तीन बजे की है.
शहीद हुए दोनों जवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हैं. शहीद जवानों में महेंद्र कुमार जो प्रयागराज उत्तर प्रदेश के हैं. दूसरे शहीद जवान का नाम शहुअट आलम हैं जो झारखंड के साहिबगंज के रहने वाले थे. हादसे के बाद ट्रेनिंग कैंप में मातम का माहौल है. अपने साथियों के खोने से जवान सदमें हैं.
पुलिस के मुताबिक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों जवान बुरी तरह से झुलस गए. दोनों जवानों को साथी जवानों ने आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया. जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दोनों जवानों की मौत हो चुकी है. सीआरपीएफ की ओर से शहीद जवानों के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है.
बीजापुर के गंगालूर में भी एरिया डोमिनेशन पर निकला जवान आकाशीय बिजली की चपेट में गुरुवार को आ गया. घटना में जवान कमलेश मेहला शहीद हो गए. शहीद जवान कमलेश मेहला बीजापुर के संतोषपुर गांव के रहने वाले थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story