छत्तीसगढ़

सर्पदंश से 2 भाईयों की मौत, परिजन सदमे में

Nil dhankar
18 Aug 2024 8:50 AM IST
सर्पदंश से 2 भाईयों की मौत, परिजन सदमे में
x
छग

कांकेर kanker news। पखांजूर में एक ज़हरीले साँप के काटने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई है। दोनों मासूम एक ही घर के थे। 2 सगे भाइयों को साँप ने काट दिया। एक ही कमरे में दोनों भाई अपने माँ व पिता के साथ सो रहे थे। kanker

मिली जानकारी के अनुसार रात 3 बजे सांप ने उन्हे काट लिया। एक भाई 5 वर्ष और दूसरा 3 वर्ष का बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों ने दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। यह पखांजूर थाना के पी व्ही 130 श्रीनगर गांव का पूरी घटना है।

बता दें कि दो दिन पहले राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई थी। जहां जहरीले सांप ने मां-बेटी को काट लिया। आनन-फानन में मां-बेटी को महासमुंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई है। परिजनों ने सांप को खोजकर मार डाला है। वहीं घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम भसेरा का है।


Next Story