छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी

Nilmani Pal
5 Sept 2025 4:51 PM IST
महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ में मंच से महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी की। उन्होंने 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 13 लाख रुपए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया।

सीएम विष्णुदेव रायगढ़ के खरसिया पहुंचे हैं, खरसिया के अटल परिसर में अटल बिहारी की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया है। साथ ही नगर पालिका परिसर में रेलवे ओवर ब्रिज का भूमिपूजन किया गया है। डिप्टी सीएम अरुण साव, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विदेश दौरे को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने नई उद्योग नीति लाई है। हम विदेशों में उद्यमियों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दे रहे। छत्तीसगढ़ में उद्योगों के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। सरकार के बेहतर परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास सरकार के प्रति बढ़ा है। सरकार ने जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया, ये उसका परिणाम है।

Next Story
null