छत्तीसगढ़

पंडरी में 19 दुकानें सील, सड़क यातायात बाधित कर रहे थे संचालक

Nilmani Pal
3 Jun 2025 5:33 PM IST
पंडरी में 19 दुकानें सील, सड़क यातायात बाधित कर रहे थे संचालक
x

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जनता की मांग पर और लगातार सडक यातायात बाधित होने से रहवासियों एवं आमजनों को हो रही लगातार असुविधा को देखते हुए साथ ही संबंधित 19 दुकानदारों द्वारा दुकान के दोनो ओर शटर खोलने से संबंधित दस्तावेज पर्याप्त समय देने के बावजूद नगर निगम रायपुर को प्रस्तुत नहीं करने पर अंततः संबंधित 19 दुकानों को सीलबंद करने की बहुप्रतीक्षित कार्यवाही की गई।

इसके पूर्व आज सुबह भी संबंधित 19 दुकानदारों द्वारा नगर निगम के संबंधित जोन क्षेत्र के जोन 2 के जोन कमिश्नर एवं नगर निवेश विभाग के अपर आयुक्त को दुकान की दोनो ओर शटर खोलने से संबंधित दस्तावेज पर्याप्त समय देने के बावजूद प्रस्तुत नहीं किये जा सके।

अंततः नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा टीम भेजकर पंडरी कपडा बाजार की संबंधित 19 दुकानों में सीलबंदी की बहुप्रतीक्षित कार्यवाही जनता की मांग पर रहवासियों को लगातार इस कारण हो रही सडक यातायात बाधा की असुविधा को देखते हुए स्थल पर की गई।



Next Story
null