छत्तीसगढ़

18 गायों की मौत, रौंदकर अज्ञात वाहन ड्राइवर फरार

Nilmani Pal
23 Sept 2024 9:38 AM IST
18 गायों की मौत, रौंदकर अज्ञात वाहन ड्राइवर फरार
x
छग

बिलासपुर bilaspur news। बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां निर्माणाधीन हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने 18 से अधिक गोवंशों को कुचलकर फरार हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मामला दर्रीघाट-कोरबा बाईपास हाइवे का है। chhattisgarh news

एरमसाही गांव के पास सुबह एक अज्ञात वाहन गोवंशों को कुचलकर फरार हो गया। हादसे में 18 गायों की मौत हो गई। ग्रामीण और गौ सेवक मौके पर पहुंचे। इसके बाद मस्तूरी पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। chhattisgarh

Next Story