छत्तीसगढ़

बिरनपुर हत्याकांड के 17 आरोपी दोषमुक्त किए गए

Nil dhankar
17 Feb 2026 5:53 PM IST
बिरनपुर हत्याकांड के 17 आरोपी दोषमुक्त किए गए
x

बेमेतरा। बेमेतरा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बिरनपुर हत्याकांड में शामिल 17 लोगों को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। वर्तमान MLA ईश्वर साहू के पुत्र की हत्या के 2 दिन बाद हिंसा भड़की थी और इस हिंसा में मुस्लिम समुदाय के पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई थी। मरने वालों की पहचान पिता रहीम और पुत्र ईदुल मोहम्मद में रूप में हुई थी। जिला कोर्ट मे न्यायधीश ने फैसला सुनाते हुए इस मामले में जेल में बंद 17 लोगों को दोषमुक्त कर दिया है।

क्या था बिरनपुर हत्याकांड

दरअसल, छत्तीसगढ़ में 8 अप्रैल 2023 दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जमकर विवाद हुआ और इशे धार्मिक रिंग दे दिया गया। जिसके बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया। बवाल इतना बढ़ा कि गांव के कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया गया।

इसके बाद 10 अप्रैल को गांव के ही रहीम और उसके बेटे ईदुल मोहम्मद की हत्या कर दी गई। जिसके बाद बाद गांव में धारा 144 लगा दी गई। गांव में करीब दो सप्ताह तक कर्फ्यू लगा रहा। भुनेश्वर साहू की हत्याकांड के मामले में 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने गांव के कई लोगों से पूछताछ की थी।

Next Story
null