छत्तीसगढ़

रायपुर में एक हफ्ते के भीतर 162 वारंटियों को भेजा गया जेल

Nilmani Pal
5 Feb 2026 4:03 PM IST
रायपुर में एक हफ्ते के भीतर 162 वारंटियों को भेजा गया जेल
x

रायपुर। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम ) संदीप पटेल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं पश्चिम जोन के सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व विगत एक सप्ताह से थाना आज़ाद चौक , सरस्वती नगर , कबीर नगर , आमानाका ,पुरानी बस्ती ,डीडी नगर , टिकरापारा, राजेंद्र नगर , और मुजगहन थाना क्षेत्र के फरार वारंटियों की तामीली हेतु विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।

अभियान कार्यवाही के दौरान चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट एवं अन्य प्रकरणों में लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटियों की पतासाजी कर उन्हें वारंट तामिल कर जेल भेजा गया है।यह अभियान लगातार जारी रहेगाl

थाना टीकरापारा - स्थायी वारंट - 18, गिरफ्तारी वारंट - 20

थाना कबीर नगर- स्थायी वारंट - 16, गिरफ्तारी वारंट - 01

थाना राजेंद्रनगर - स्थायी वारंट - 10, गिरफ्तारी वारंट - 09

थाना डीडी नगर - स्थायी वारंट - 09, गिरफ्तारी वारंट - 06

थाना आमानाका- स्थायी वारंट - 09, गिरफ्तारी वारंट - 05

थाना आजाद चौक- स्थायी वारंट - 07, गिरफ्तारी वारंट - 13

थाना पुरानी बस्ती - स्थायी वारंट -03, गिरफ्तारी वारंट - 14

थाना सरस्वती नगर- स्थायी वारंट - 01, गिरफ्तारी वारंट - 15

थाना मुजगहन - स्थायी वारंट - 01, गिरफ्तारी वारंट - 05

➡️ अभियान का सारांश

तामील स्थायी वारंट - 74

तामील गिरफ्तारी वारंट - 88

Next Story
null