छत्तीसगढ़

16 ठग गिरफ्तार, दुर्ग जिले में एक्टिव रहकर देशभर में कर रहे थे साइबर धोखाधड़ी

Nil dhankar
26 Nov 2025 10:08 AM IST
16 ठग गिरफ्तार, दुर्ग जिले में एक्टिव रहकर देशभर में कर रहे थे साइबर धोखाधड़ी
x
छग

दुर्ग। जिले में साइबर धोखाधड़ी से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर की गई। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। पोर्टल पर आए अलर्ट में संकेत मिला था कि कर्नाटक बैंक, मोहन नगर शाखा के 22 बैंक खातों में लगभग 11 लाख रुपए साइबर ठगी से हासिल राशि के रूप में जमा किए गए हैं।

जांच में सामने आया कि यह रकम अलग-अलग ऑनलाइन साइबर अपराधों के माध्यम से पीड़ितों से ठगी कर इन खातों में ट्रांसफर की गई थी। खाताधारकों और परिचालकों के इस धनराशि का उपयोग व्यय, निकासी और आगे संवर्धन के लिए किया था। समन्वय पोर्टल से मिले डेटा के आधार पर पुलिस ने इन खातों को चिन्हित किया और खाताधारकों की पहचान शुरू की।

जांच में ठगी के पैसे का सीधा उपयोग पाए जाने पर मोहन नगर थाने में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मोहन नगर थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण, बैंक खाते की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री, मोबाइल नंबरों की जांच और साइबर सेल की सहायता से आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि कई आरोपी कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे, जिन्हें म्यूल अकाउंट कहा जाता है। इन खातों के माध्यम से देशभर में की जा रही साइबर ठगी की रकम को घुमाया और निकाला जाता था।

ये हैं गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. कलविंदर सिंह (44) बाबादीप सिंह नगर, वैशाली नगर दुर्ग

2. चौहान जीवन (32) हाउसिंग बोर्ड, कोहका

3. निधि बघेल (22) सारथी मोहल्ला, दुर्ग

4. लालकृष्ण साहू (23) आजाद चौक, रामनगर

5. राहुल यादव (30) राजीव नगर, सुपेला

6. पंकज चौबे (31) सेक्टर 01, भिलाई

7. अंकुर सोनी (20) जोन 01, खुर्सीपार

8. पायल सोनी (22) जोन 01, खुर्सीपार

9. राज सिंह (27) सेक्टर 11, खुर्सीपार

10. राहुल कुमार जयसेल (36) बापू नगर, खुर्सीपार

11. उज्ज्वल सिंह (26) सेक्टर 11, जोन 01

12. पंकज टंडन (21) कुंदरा पारा, पद्मनाभपुर

13. हेमंत दलाई (20) केम्प 01, शांति पारा

14. रामअवतार यदु (26) कंडरापारा, दुर्ग

15. मुकुंद सेन (58) स्टेशन मरोदा, नेवई

16. राम दुबे (22) कंडरापारा, दुर्ग

Next Story
null