छत्तीसगढ़

वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 16 मौतें, एसपी ने की पुष्टि

Nilmani Pal
15 April 2026 10:04 AM IST
वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 16 मौतें, एसपी ने की पुष्टि
x
छग

सक्ती। जिले के सिंघीतराई में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां वेदांता पावर प्लांट में अचानक बॉयलर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने की इसकी पुष्टि की है। वहीं कई मजदूर घायल हो गए हैं। सभी का उपचार रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर और खरसिया के अस्पतालों में जारी है। घटना के बाद अभी भी इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, दमकल विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को वेदांता पावर प्लांट में दोपहर के समय सभी मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बॉयलर ब्लास्ट हो गया और तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद पूरे प्लांट में धुआं धुआं हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम प्लांट पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। घायलों को बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया गया। वहीं इस हादसे में कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इस घटना को लेकर पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम विष्णु देव साय ने दुख जताया है।


Next Story