छत्तीसगढ़

व्यापारी से 153 बोरी अवैध धान जब्त

Nilmani Pal
12 Nov 2025 5:23 PM IST
व्यापारी से 153 बोरी अवैध धान जब्त
x
छग

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशन में जांच दल द्वारा सारंगढ़ मंडी क्षेत्र में व्यापारी दिलीप कुमार साहू भौरादादर के दुकान में भंडारित मात्रा 153 बोरी 61.20 क्विंटल अवैध धान होने के कारण मंडी अधिनियम के तहत जप्ति प्रकरण बनाया गया। इस जाँच टीम में मंडी सचिव राजेन्द्र कुमार ध्रुव, उप निरीक्षक प्रीति तिर्की,अंजू दिनकर, धवेंद्र कुमार साहू एवं जगदीश बरेठ शामिल थे।

नारायणपुर में हुआ विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025 के दूसरे दिन का समापन

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन इस वर्ष भी पूरे उत्साह और जोश के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड नारायणपुर अंतर्गत क्रीडा परिसर खेल मैदान में 10 एवं 11 नवम्बर 2025 को विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आयोजन किया गया।

विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025 का दूसरे दिन में खिलाड़ियों में दिखा जोश और उत्साह। 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं और 18 से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों का खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों ने एकता, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। विभिन्न गांवों से आए युवा प्रतिभागियों ने पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बस्तर ओलंपिक में कबड्डी, खो-खो, दौड़, रस्साकसी, फूटबॉल, तीरंदाजी, बैडमिंटन सहित कई पारंपरिक खेलों की रोमांचक प्रतियोगिताएँ हुईं। खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ अपना प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया।

Next Story
null