छत्तीसगढ़

खमतराई, गुढ़ियारी, उरला, पंडरी और खम्हारडीह के 152 वारंटियों को भेजा गया जेल

Nil dhankar
3 Feb 2026 5:28 PM IST
खमतराई, गुढ़ियारी, उरला, पंडरी और खम्हारडीह के 152 वारंटियों को भेजा गया जेल
x

रायपुर। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णीमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन रायपुर के थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी तथा खम्हारडीह क्षेत्रों में फरार वारंटियों की तामीली हेतु सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।

अभियान कार्यवाही के दौरान चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट एवं अन्य प्रकरणों में लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटियों की पतासाजी कर उन्हें वारंट तामिल कर जेल भेजा गया है।

थाना खमतराई स्थायी वारंट - 27, गिरफ्तारी वारंट - 13

थाना उरला स्थायी वारंट - 38, गिरफ्तारी वारंट - 03

थाना गुढ़ियारी स्थायी वारंट - 17, गिरफ्तारी वारंट - 18

थाना पण्डरी स्थायी वारंट - 18, गिरफ्तारी वारंट - 04

थाना खम्हारडीह स्थायी वारंट - 10, गिरफ्तारी वारंट - 04

अभियान का सारांश -

तामील स्थायी वारंट - 110

तामील गिरफ्तारी वारंट - 42



Next Story
null