
दुर्ग। जिले में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंदिर के पीछे चल रहे जुआ के फड़ पर दबिश देकर 14 जुाआरियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगदी, बाइक, मोबाइल जब्त की गई। साथ ही जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक, घटना खर्शीपार थाना क्षेत्र का है। एसीसीयू की टीम को सूचना मिली कि मंदिर के पीछे कुछ व्यक्तियों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना के बाद एसीसीयू की टीम ने आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई।
टीम ने आरोपियों की घेराबंदी कर जुआ के फड़ पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर जुआरी भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया। के से 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 77,650 रूपए जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।





