छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना के लिए 1.35 लाख नए आवेदन

Nilmani Pal
20 July 2025 3:26 PM IST
महतारी वंदन योजना के लिए 1.35 लाख नए आवेदन
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना लगातार महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। राज्य में सुशासन तिहार के तहत इस योजना को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। तिहार के दौरान 1 लाख 35 हजार 800 से अधिक महिलाओं ने इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है।

इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि साय सरकार ने महिलाओं से किए वादों को निभाया है और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 70 लाख महिलाओं को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा है।

मंत्री राजवाड़े ने कहा की महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता दे रही है। अब तक इस योजना की 17वीं किस्त वितरित की जा चुकी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी समय में जब पोर्टल दोबारा खोला जाएगा तब शेष पात्र हितग्राहियों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा।


Next Story
null