छत्तीसगढ़

मोवा ब्रिज से दलदल सिवनी मुख्य मार्ग में 13 शेड हटाए गए, 16 अवैध गुमटियां जब्त

Nil dhankar
7 Jan 2026 1:17 PM IST
मोवा ब्रिज से दलदल सिवनी मुख्य मार्ग में 13 शेड हटाए गए, 16 अवैध गुमटियां जब्त
x

रायपुर। टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 अंतर्गत मोवा ब्रिज से लेकर दलदल सिवनी मुख्य मार्ग में अभियान चालकर जोन 9 नगर निवेश विभाग और नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग की उड़न दस्ता की टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 13 शेड हटाने की कार्यवाही की गयी है,

वहीं लगभग 20 अवैध गुमटियों को मुख्य मार्ग से हटाकर मुख्य मार्ग को अवैध कब्जोँ से मुक्त करवाते हुए यातायात जाम की समस्या से त्वरित रूप से नागरिकों और व्यापारियों और आमजनों को मुख्य मार्ग में सुगम आवागमन राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैयद जोहेब, संदीप तिवारी, उप अभियंता अतुल बंसल की उपस्थिति में उपलब्ध करवाया गया है।



Next Story
null