
x
छग
बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।
जारी सूची के अनुसार, एएसआई से लेकर आरक्षक स्तर तक कुल 125 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। बताया गया है कि, तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही थाने एवं शाखा में पदस्थ कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
एसपी वैभव बैंकर ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
Next Story





