छत्तीसगढ़
125 दिनों की रोजगार की वैधानिक गारंटी, समयबद्ध मजदूरी भुगतान
Shantanu Roy
11 Jan 2026 11:29 PM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। जिले की ग्राम पंचायतों में आजीविका डबरी का निर्माण प्रमुखता से किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण श्रमिकों को उनके अधिकारों और योजनांतर्गत नवीन प्रावधानों के बारे में समय-समय पर जानकारी दी जा रही है। इस संबंध में विकासखंड बीजापुर की ग्राम पंचायत धनोरा में आजीविका डबरी में कार्य कर रहे श्रमिकों को फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) के प्रावधानों से अवगत कराया गया। अकुशल श्रम करने के इच्छुक प्रत्येक ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों को वर्ष भर में 125 दिनों की रोजगार की वैधानिक गारंटी देने के उद्देश्य से यह योजना ग्रामीण विकास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के माध्यम से ग्राम पंचायतों में सिंचाई, जल संरक्षण और अन्य विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं।
कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में वीबी-जी राम जी योजना का प्रचार-प्रसार व्यापक रूप से किया जा रहा है। ग्राम पंचायत धनोरा की सरपंच रूखमणी तेलम ने बताया कि योजना के अंतर्गत सिंचाई और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई है और श्रमिकों के लिए बेरोजगारी भत्ता का भी प्रावधान किया गया है। वार्ड नंबर 4 की पंच एवं मेट सोनमती कुड़ियम ने कहा कि 125 दिन का रोजगार मिलने से श्रमिकों को काफी राहत मिली है। वहीं ग्रामीण श्रमिक माड़ो राम कुड़ियम ने बताया कि मजदूरी भुगतान में सरलता और त्वरित भुगतान सुनिश्चित होने से उन्हें योजना का अधिक लाभ मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि मजदूरी भुगतान प्रक्रिया में सुधार किया गया है और यह ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा।
विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन के तहत समृद्ध और सुदृढ़ ग्रामीण भारत के लिए सशक्तिकरण, विकास, अभिसरण और संतृप्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अधिनियम के अंतर्गत जल सुरक्षा, मूलभूत अवसंरचना और आजीविका संबंधी संरचनात्मक कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कृषि के व्यस्त समय, जैसे बुवाई और कटाई के दौरान कार्य में भागीदारी नहीं कराई जाएगी। योजना के तहत यदि किसी मजदूर को 125 दिवस रोजगार की वैधानिक गारंटी के बावजूद कार्य प्रदान नहीं किया जाता है, तो बेरोजगारी भत्ता का प्रावधान किया गया है। पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण, स्थानिक प्रौद्योगिकी, मोबाइल और डैशबोर्ड आधारित निगरानी तथा सामाजिक अंकेक्षण तंत्र को और मजबूत किया जाएगा। इस प्रकार वीबी-जी राम जी योजना ग्रामीणों के आजीविका और रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है और जिला प्रशासन की यह पहल ग्रामीण विकास में एक नया मुकाम स्थापित कर रही है।
Tagsबीजापुरग्राम पंचायतआजीविका डबरीवीबी-जी राम जीग्रामीण श्रमिकरोजगार गारंटी125 दिनकलेक्टर संबित मिश्राजिला पंचायतनम्रता चौबेग्राम पंचायत धनोरासिंचाईजल संरक्षणबेरोजगारी भत्ताग्रामीण विकासफील्ड अधिकारीरोजगार मिशनपारदर्शिताबायोमीट्रिक प्रमाणीकरणसामाजिक अंकेक्षणमोबाइल निगरानीडैशबोर्डतकनीकी सुधारविकासखंड बीजापुरमजदूरी भुगतानअकुशल श्रमग्रामीण आजीविकापरियोजना कार्यग्रामीण योजनासमृद्ध भारतBijapurGram PanchayatLivelihood DabriVB-G Ram JiRural WorkersEmployment Guarantee125 DaysCollector Sambit MishraDistrict PanchayatNamrata ChoubeyGram Panchayat DhanoraIrrigationWater ConservationUnemployment AllowanceRural DevelopmentField OfficerEmployment MissionTransparencyBiometric AuthenticationSocial AuditMobile MonitoringDashboardTechnological ImprovementDevelopment Block BijapurWage PaymentUnskilled LaborRural LivelihoodProject WorkRural PlanningProsperous Indiaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





