छत्तीसगढ़

ऑटो और बाइक के बीच भिड़ंत, 12 लोग घायल

Nilmani Pal
28 Nov 2025 10:21 AM IST
ऑटो और बाइक के बीच भिड़ंत, 12 लोग घायल
x
छग

जगदलपुर. डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के सामने तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की भिड़ंत में बड़ा हादसा हुआ. ऑटो पलटने से उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को मेकाज में भर्ती कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर स्ट्रीट लाइट की कमी और वाहनों की तेज रफ्तार के कारण यहां लगातार हादसे बढ़ रहे हैं. कुछ दिन पहले इसी जगह दो एमबीबीएस छात्रों की मौत हुई थी. लोगों ने इस मार्ग पर ट्रैफिक कंट्रोल, सिग्नल और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है.

यह भी पढ़े

एनएचएम कर्मचारियों में नाराजगी, वेतन और बहाली लंबित

एनएचएम के 16 हजार कर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है. हड़ताल खत्म होने के बावजूद आश्वासन अधूरे हैं. कई कर्मचारी आर्थिक संकट में हैं और दिवाली भी बिना वेतन के बीती. 25 बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली अब तक नहीं हुई. कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपकर जल्द निर्णय की मांग की है.

Next Story
null