छत्तीसगढ़

11 पुलिस अफसरों के तबादले, जिला स्तर पर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

Nil dhankar
6 Oct 2025 7:40 AM IST
11 पुलिस अफसरों के तबादले, जिला स्तर पर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
x
छग

दुर्ग। जिले के सीनियर एसपी ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 5 थानों के टीआई को बदल दिया है। वहीं दो पुलिस चौकी के प्रभारी भी बदले गए हैं।जारी आदेश के मुताबिक कुल 11 पुलिस अधिकारियों और सहायक उपनिरीक्षकों (एसआई/एएसआई) का ट्रांसफर किया गया है। सभी ट्रांसफर हुए अधिकारियों को तत्काल नए आदेश के अनुसार ज्वाइिंग करने कहा गया है।

एसपी कार्यालय से जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टि से किया गया है। ट्रांसफर किए गए अफसरों को अपने-अपने नए पद पर तत्काल कार्यभार संभालना होगा। दुर्ग पुलिस विभाग ने यह तबादले जिले में पुलिसिंग की कार्यकुशलता, बेहतर समन्वय और क्षेत्रीय नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से किए हैं।

निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा को रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी, भिलाई नगर नियुक्त किया गया है।

निरीक्षक रामेंद्र कुमार सिंह को रक्षित केंद्र दुर्ग से अब थाना प्रभारी, जामुल बनाया गया है।

निरीक्षक बसंत कुमार बघेल को रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी, अमलेश्वर बनाया गया है।

निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को थाना प्रभारी, भिलाई नगर से स्थानांतरित कर वैशाली नगर थाना प्रभारी बनाया गया है।

निरीक्षक राजेश मिश्रा को थाना जामुल से हटाकर रक्षित केंद्र दुर्ग भेजा गया है।

निरीक्षक प्रकाशकांत को थाना पुलगांव से हटाकर रक्षित केंद्र, दुर्ग भेजा गया है।

उप.निरीक्षक अमित अंदानी को थाना वैशाली नगर से ट्रांसफर कर थाना प्रभारी पुलगांव बनाया गया है।

उप. निरीक्षक खेलन साहू को थाना पुलगांव से अंजोरा चौकी प्रभारी बनाया गया है।

सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार देशमुख को थाना पुलगांव से चौकी प्रभारी, नगपुरा बनाया गया है।

सहायक उपनिरीक्षक संतोष साहू को चौकी प्रभारी, अंजोरा से हटाकर साइबर सेल, जिला दुर्ग भेजा गया है।

सहायक उपनिरीक्षक मनोज यादव को चौकी प्रभारी नगपुरा को थाना भिलाई-3 भेजा गया है।

Next Story
null