छत्तीसगढ़

कोरबा में 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट, नाले में पुलिस की रेड

Nil dhankar
4 March 2026 9:59 AM IST
कोरबा में 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट, नाले में पुलिस की रेड
x

कोरबा। होली से पहले मानिकपुर चौकी पुलिस ने ढेलवाडिह नाला में अवैध महुआ शराब भट्टी पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।

छापेमारी के दौरान नाले के आसपास जमीन में दबाकर रखे गए लगभग 10 बड़े ड्रम महुआ लहान (शराब बनाने का कच्चा माल) को भी पुलिस ने नष्ट कर दिया। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और चोरी का कोयला भी जब्त किया गया।

बताया जा रहा है कि शराब तस्कर इस लहान से महुआ शराब बनाकर होली के दिन खपाने की फिराक में थे। वे इसे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने की तैयारी कर रहे थे, क्योंकि होली पर शराब दुकानें बंद रहने के कारण ग्रामीण इलाकों में महुआ शराब की मांग बढ़ जाती है। मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में दादर निवासी आदित्य राज जांगड़े भी शामिल है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Next Story
null