छत्तीसगढ़

शराब पर Buy 1 Get 1 Free का ऑफर, आईपी क्लब पर होगी कार्रवाई

Nil dhankar
9 Aug 2025 12:43 PM IST
शराब पर Buy 1 Get 1 Free का ऑफर, आईपी क्लब पर होगी कार्रवाई
x

रायपुर। आज, 9 अगस्त को, पूरा देश रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा है। इस शुभ अवसर पर, कई मॉल और शॉपिंग सेंटरों में विशेष ऑफ़र और छूट दी जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर क्लबों और रेस्तरां में भी शराब पर ‘Buy 1 Get 1 Free ऑफर दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां रक्षाबंधन पर शराब के एक पैक पर एक मुफ्त के ऑफर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला नया रायपुर के आईपी क्लब का है। जहां रक्षाबंधन पर शराब के एक पैक पर एक मुफ्त के ऑफर दिया गया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भी जारी किया गया। जिसमें Buy 1 Get 1 Free लिखा गया।

मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल ने विरोध किया और कहा कि ऐसे पवित्र त्योहार पर शराब का प्रमोशन करना संस्कृति का अपमान है। विरोध के बाद क्लब प्रबंधन ने तुरंत माफी मांगते हुए ऑफर कैंसिल कर दिया।

Next Story
null