बिहार

ई रिक्शा चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sarita
25 Aug 2022 11:11 AM IST
Youth dies due to electrocution while charging e-rickshaw
x

   फाइल फोटो 

बिहार के खगड़िया जिले में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार के खगड़िया जिले में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। अलौली में ई रिक्शा चार्ज करते वक्त एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ई रिक्शा को चार्ज पर लगाते वक्त वह कटे हुए तार की चपेट में आ गया। स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना खगड़िया जिले के अलौली थाना इलाके में छिलकौड़ी पंचायत अंतर्गत मछड़ा गांव में हुई। मृतक ईरिक्शा चालक का नाम बिहारी राय का बेटा दीपक कुमार बताया जा रहा है। उसकी उम्र 18 साल थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। वह ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पाल रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार दीपक बुधवार रात अपने ई रिक्शा को चार्ज पर लगाने गया। तभी वहां बिजली का तार कटा हुआ था। दीपक को इसका अंदाजा नहीं लगा और वह कटे हुए तार की चपेट में आ गया। एक पल में ही उसकी जान चली गई।
बताया जा रहा है कि परिजन को इसकी सूचना गुरुवार सुबह मिली। उन्होंने दीपक को स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया, जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया गया। बहादुरपुर ओपी रॉबिन कुमार दास ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
Next Story