बिहार

गोपालगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, नानी का अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे

Sarita
12 July 2022 10:56 AM IST
Youth dies after being hit by unknown vehicle in Gopalganj, returning after performing last rites of grandmother
x

फाइल फोटो 

बिहार के गोपालगंज में एक युवक की मौत उस समय हो गई जब वह अपनी नानी के अंतिम संस्कार से लौट रहा था।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार के गोपालगंज में एक युवक की मौत उस समय हो गई जब वह अपनी नानी के अंतिम संस्कार से लौट रहा था। बाइक से लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने उसकी गाड़ी में ठोकर मार दी। मृतक नन्हे कुमार सीवान का रहने वाला था। घटना में बाइक पर पीछे बैठा एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए गोपालगंज सदर में भर्ती कराया गया। एक दिन में परिवार में दो-दो मौत की घटना से कोहराम मच गया है। घटना मीरगंज थाना इलाके के जिगना की है।

मृतक के परिजन ब्रज बिहारी चौहान से मिली जानकारी के मुताबिक नन्हे सीवान के रघुनाथपुर थाना, गांव रघुनाथपुर का रहने वाला था। उसकी नानी की मौत सोमवार को हो गई। वह नानी के दाह संस्कार में शामिल होने गोपालगंज आया था। घटना के समय नन्हे के साथ उसके ससुर अर्जुन महतो उसकी बाइक पर बैठे थे। सोमवार की रात अंतिम संस्कार करके दोनों घर लौट रहे थे। जिगना ढाला के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी।
एक दिन में परिवार में दो सदस्यों की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक अपने परिवार का अकेला कमाउ सदस्य था। स्थानीय लोग सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।


Next Story