बिहार

Pappu Yadav को महिला आयोग का नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

Gulabi Jagat
22 April 2026 9:48 PM IST
Pappu Yadav को महिला आयोग का नोटिस, पढ़ें पूरा मामला
x

Bihar : बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद Pappu Yadav की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिहार राज्य महिला आयोग ने एक वायरल वीडियो के मामले में उन्हें नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में उनके द्वारा महिलाओं के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की गई है, जिससे महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंची है। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और आगे की कार्रवाई की संभावना पर विचार किया जा रहा है, जिसमें लोकसभा सदस्यता से जुड़ी सिफारिश भी शामिल है।

फिलहाल मामले पर पप्पू यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Next Story