बिहार

बिहार में मौसम ने ली करवट, पटना में आज छाए रह सकते है बादल, 24 घंटे में बारिश के आसार

Sarita
25 May 2022 10:38 AM IST
Weather has taken a turn in Bihar, it may be cloudy in Patna today, rain is expected in 24 hours
x

फाइल फोटो 

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार की रात 11:30 बजे राजधानी समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार की रात 11:30 बजे राजधानी समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। इसे एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर अब मानसून का इंतजार भी बढ़ गया है।

उधर पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मिली सूचना के अनुसार पटना के अलावा रोहतास, जहानाबाद, भोजपुर अरवल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और शिवहर समेत अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है। वहीं बुधवार की सुबह के लिए मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और मेघ गर्जन के साथ हवाओं के तेज गति के साथ चलने की संभावना जताई है।
वहीं राज्यभर के तापमान में गिरावट से मौसम में नरमी आई है। तापमान में गिरावट तथा सूबे के कई इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है।
राजधानी पटना का तापमान सोमवार की तुलना में मंगलवार को एक डिग्री कम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में दर्ज किया गया है।
यहां का तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सहरसा के अगवानपुर में 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश भी हुई है।
24 घंटे में बारिश के आसार
उधर, मौसमीय विश्लेषण से पता चला है कि राज्य में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह बना हुआ है। समुद्र तल की सतह से 1.5 किमी ऊपर में हवा का प्रवाह बना हुआ है। इसकी गति आठ से 10 किमी प्रति घंटा है। वहीं, झारखंड में चक्रवातीय परिसंचरण का केंद्र बने होने से अगले 24 घंटे में सूबे के कई स्थानों पर बारिश व कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है।
Next Story