बिहार

छात्राओं के द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

Gulabi Jagat
4 Jun 2025 11:15 PM IST
छात्राओं के द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
x
लखीसराय। जिला प्रशासन के आदेशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में हलसी प्रखंड अंतर्गत कैंदी ग्राम के सुपर 30 कोचिंग सेंटर में एवं बड़हिया नगर परिषद् क्षेत्र अंतर्गत यूनिवर्ष कोचिंग सेंटर में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली छात्राओं के द्वारा निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व साइकिल दिवस है। जिसके उपलक्ष्य में जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा ,महिला ,दिव्यांग मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवन शैली और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को मतदान से जोड़ना, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में रैलियों के माध्यम से व्यापक संदेश देना एवं निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाना। प्रखंड समन्वयक कन्हैया कुमार ने कहा कि यह अभियान नव मतदाताओं सहित आम नागरिकों को रचनात्मक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से जोड़ने का माध्यम बनेगा। इस अवधि में मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे दो महत्वपूर्ण विषयों को समन्वित रूप में प्रस्तुत कर जन जागरूकता को व्यापक रूप देने का उद्देश्य है। वही फदरपुर के शिक्षक पीयूष कुमार झा ने कहा कि नागरिकों में लोकतांत्रिक सहभागिता तथा पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को प्रोत्साहन मिल सके इसके लिए यह अभियान चलाया गया है। सुपर 30 कोचिंग सेंटर के संचालक गणेश कुमार ने समाज कल्याण विभाग के सभी कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि जिला प्रशासन के द्वारा इस प्रकार का आयोजन में हमारे कोचिंग सेंटर को मौका मिला है। उन्होंने भी उपस्थित सभी छात्रों को संबंध संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण और मतदान दोनों ही देश ही के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए नए मतदाताओं को जोड़ने में अपनी सहभागिता दें। मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका भविता कुमारी, अनीता कुमारी, सरोज देवी सहित छात्रा अर्पिता, मुस्कान , आरती, विनीता, प्राची प्रियंका ,काजल, स्नेहा, ललित, सृष्टि सहित दर्जनों छात्रा मौजूद रहे।
Next Story