बिहार

World Bicycle Day पर आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता रैली

Gulabi Jagat
4 Jun 2025 11:14 PM IST
World Bicycle Day पर आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता रैली
x
लखीसराय। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, लखीसराय द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के द्वारा गांधी मैदान, लखीसराय से स्कूली बच्चों को तथा समाहरणालय परिसर लखीसराय से दिव्यांग व्यक्तियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को ध्यान में रखते हुए वोट फोर अर्थ, वोट फोर डेमोक्रेसी थीम पर विश्व साइकिल दिवस 3 जून से विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून तक त्रि दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाना है ।
इस रैली का उद्देश्य युवा, महिला, दिव्यांग, मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवन शैली और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को मतदान से जोड़ना, एवं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रैलियों के माध्यम से व्यापक संदेश देना एवं निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी ,मतदाताओं में जागरूकता फैलाना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
सैकड़ों स्कूली बच्चों एवं दिव्यांग व्यक्तियों ने साइकिल के माध्यम से साइकिल चलाओ वोटिंग बढ़ाओ एवं फिट भी वोटर हिट भी नारे के साथ मतदान के महत्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह स्वीप नोडल विनोद प्रसाद, वरीय उपसमाहर्ता सह स्वीप नोडल सुश्री प्राची कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग लखीसराय रुपेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।
Next Story