
x
Uttarakhand : जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना में महिला की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि एक युवक घायल हुआ है। बताया गया कि महिला अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रही थीं। तभी उसके साथ यह हादसा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सिडकुल रोड पर हुई है। जहां बुधवार शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। बताया गया कि स्कूटी महाराणा प्रताप चौक से सिडकुल रोड की ओर जा रही थी। वहीं, श्री हरि होटल के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी सवारों को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी पर बैठी महिला ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, स्कूटी चला रहा महिला का दामाद इस हादसे में घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक महिला की पहचान वार्ड नंबर एक बली नगर निवासी 65 वर्षीय बानो बेगम पत्नी नवी शाह के रूप में हुई है। वह अपने दामाद के साथ खटीमा रोड स्थित सरकारी अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रही थीं। तभी पीछे से आए गैस ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर सितारगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।एसआई ललित चौधरी और पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने गैस ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बानो बेगम की असमय मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।
TagsUttarakhandमहिलामौत Uttarakhandwomandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





