बिहार

सासाराम में अज्ञात वाहन ने पांच बाइक सवारों को रौंदा, मौके पर ही दो लोगो की मौत, तीन की हालत गंभीर

Sarita
1 May 2022 11:38 AM IST
Unknown vehicle trampled five bike riders in Sasaram, two people died on the spot, three were in critical condition
x

फाइल फोटो 

सासाराम के करगहर थाना क्षेत्र के सासाराम चौसा पथ पर स्थानीय पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की देर रात एक अज्ञात वाहन ने पांच बाइक सवारों को रौंद दिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सासाराम के करगहर थाना क्षेत्र के सासाराम चौसा पथ पर स्थानीय पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की देर रात एक अज्ञात वाहन ने पांच बाइक सवारों को रौंद दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही दो की मौत हो गई। जख्मी तीन लोगों को पीएचसी में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

मृतकों में समीर राईन पिता कुर्बान राईन और अशफाक राइन पिता ताजुद्दीन राइन शामिल है। जबकि घायलों में सुहेल राइन पिता मोहम्मद राईन व अफरोज आलम पिता राजू राईन को गंभीर चिंताजनक की स्थिति में ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया। थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि करगहर निवासी समीर राइन, मोहम्मद अशफाक राइन, सोहेल राइन, अफरोज राइन, टीपू राइन दो बाइकों पर सवार होकर दुकान के लिए सासाराम खरीदारी के लिए गए थे।
खरीदारी के बाद लौटने के क्रम में रात के 11 बजे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर दो की मौत हो गई और 3 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों मृतकों के शव को अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया। वहीं घायलों का पीएचसी में इलाज चल रहा है।
Next Story