बिहार

आज पटना दौरे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

Sarita
18 Sept 2022 10:09 AM IST
Union Minister Smriti Irani on Patna tour today
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज यानी रविवार को पटना आ रही हैं। इसको लेकर बीजेपी नेताओं में उत्साह पहले से दिखने लगा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज यानी रविवार को पटना आ रही हैं। इसको लेकर बीजेपी नेताओं में उत्साह पहले से दिखने लगा है। पार्टी के नेता स्मृति ईरानी के स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। स्मृति आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई किताब का लोकार्पण समारोह में ज्ञान भवन के कार्यक्रम में भाग लेंगी।

प्रोग्राम में शामिल होने के बाद स्मृति ईरानी देर शाम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ पार्टी ऑफिस में बैठक करेंगी। उनके साथ बीजेपी बिहार प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी पटना पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री पटना के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। स्मृति ईरानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक मोदी 20 का लोकार्पण करेंगी।
आपको बता दें, इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पटना दौरा तय किया गया था। लेकिन, किसी कारणवस इसे टाल दिया गया था। लेकिन, आज यानी रविवार को वे पटना पहुंच रहीं हैं और यहां कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
Next Story