बिहार

शराब पीने से औरंगाबाद में आज दो लोगों की मौत

Sarita
26 May 2022 10:08 AM IST
Two people died in Aurangabad today due to drinking alcohol
x

फाइल फोटो 

औरंगाबाद में शराब पीने से गुरुवार की सुबह दो अन्य व्यक्तियो की मौत हो गई। मरने वालों में चौधरी बिगहा, बेरी निवासी नन्हक चौधरी 60 वर्ष शामिल हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। औरंगाबाद में शराब पीने से गुरुवार की सुबह दो अन्य व्यक्तियो की मौत हो गई। मरने वालों में चौधरी बिगहा, बेरी निवासी नन्हक चौधरी 60 वर्ष शामिल हैं। बताया गया कि उन्होंने 23 मई को शराब पी थी। उनकी मौत घर पर ही हुई है। दूसरे मृतक की पहचान खिरियावां निवासी पप्पू पासवान उम्र 40 वर्ष के तौर पर हुई है, उसकी मौत भी शराब पीने से हुई है। बताया जा रहा है कि उसने कहीं इलाज नहीं कराया था।

Next Story