बिहार

बिहार की नीतीश कुमार सरकार में कांग्रेस से दो, HAM से एक और एक निर्दलीय विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

Renuka Sahu
16 Aug 2022 5:50 AM GMT
Two from Congress, one from HAM and one independent MLA will take oath as minister in Nitish Kumar government of Bihar
x

फाइल फोटो 

बिहार की महागठबंधन सरकार के कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस को दो मंत्री पद मिले हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार की महागठबंधन सरकार के कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस को दो मंत्री पद मिले हैं। कांग्रेस विधायक आफाक आलम और मुरारी गौतम मंगलवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) से संतोष सुमन मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा निर्दलीय विधायक सुमित सिंह का भी शपथ ग्रहण होगा। राज्यपाल फागू चौहान मंगलवार को सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

आरजेडी कोटे से सर्वाधिक 16 और जेडीयू कोटे से 11 मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। वाम दल सरकार में शामिल नहीं होंगे, वे बाहर से समर्थन कर रहे हैं। माना जा रहा था कि कांग्रेस को 4 मिलने वाले हैं, मगर बाद में उन्हें दो पदों से ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस की ओर से सोमवार को आफाक आलाम और मुरारी गौतम का नाम सामने आया। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि प्रदेशाध्यक्ष मदन मोहन झा भी कैबिनेट में शामिल होंगे, मगर अब वे मंत्री नहीं बन रहे हैं।
मंत्री पदों को लेकर कांग्रेस में विवाद
कांग्रेस को महज दो मंत्री पद मिलने से स्थानीय कार्यकर्ता नाराज हैं। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पटना में इसे लेकर हंगामा हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास के खिलाफ नारेबाजी की और कम से कम 4-5 मंत्री बनाने की मांग की। गुस्साए कार्यकर्ताओं का कहना है कि 19 विधायकों वाली कांग्रेस से महज दो मंत्री बनाए जा रहे हैं, यह सम्मानजनक जगह नहीं है। इससे अच्छा तो यह है कि पार्टी महागठबंधन में रहे लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल न हो।
हम से संतोष सुमन लेंगे मंत्री पद की शपथ
हम पार्टी से पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन मंत्री पद की शपथ लेंगे। वह एनडीए सरकार में भी एस-एसटी कल्याण मंत्री रहे थे। इसके अलावा बिहार के इकलौते निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। वे भी एनडीए सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
Next Story