बिहार
शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौत, दो घायल
Renuka Sahu
26 Jun 2022 6:36 AM GMT

x
फाइल फोटो
बेगूसराय में साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण सेतु मुंगेर पथ पर बेगूसराय-मुंगेर सिम पर रविवार की सुबह बाइक-ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बेगूसराय में साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण सेतु मुंगेर पथ पर बेगूसराय-मुंगेर सिम पर रविवार की सुबह बाइक-ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी। इसमें बाइक सवार युवक 22 वर्षीय संतोष कुमार की मौत हो गयी। उनके साथ जा रहे गंगा विष्णु का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक और नरेश महतो का 18 वर्षीय पुत्र राहुल जख्मी हो गए। मृतक अपने परिवार में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सदर अस्पताल में पहुंचे पीड़ित परिजनों ने बताया कि संतोष अपने तीन साथियों के साथ खगड़िया जिले के अलौली से लूना विक्की से लखीसराय जा रहे थे। मुंगेर पुल पर पहुंचते ही ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया। इसमें तीनों जख्मी हो गए। तीनों को मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान बेगूसराय मंडलकारा के समीप संतोष की मौत हो गयी।
शादी समारोह से लौट रहा था अपने काम पर
परिजनों ने बताया कि संतोष के साथ गांव के एक दर्जन युवक लखीसराय में गांव में घूम-घूमकर आइसक्रीम बेचकर परिवार का लालन पोषण करता था। गांव में गोतिया में 23 जून को शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। शादी के बाद पांच युवक दो बाइक से अलौली घर से लखीसराय जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।
शव का पोस्टमार्टम कराने में आनाकानी
मृतक का शव घंटों तक सदर अस्पताल में एंबुलेंस पर पड़ा रहा। एक तो भीषण गर्मी उपर से एम्बुलेंस के अंदर शव के साथ मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घंटों इंतजार के बाद भी एंबुलेंस से शव बाहर नहीं निकाला गया। जबकि परिजन गरीबी का हवाला देते हुए बेगूसराय में पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल में डॉक्टर से गुहार कर रहे थे। दो जिला होने की वजह से बेगूसराय में पोस्टमार्टम से मना किया जा रहा था।
Next Story