बिहार

डीएम की अगुवाई में राजस्व महा अभियान से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित

Gulabi Jagat
6 Aug 2025 11:16 PM IST
डीएम की अगुवाई में राजस्व महा अभियान से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित
x
लखीसराय। जिला पदाधिकारी लखीसराय मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में राजस्व महा अभियान से संबंधित प्रशिक्षण लखीसराय जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी तथा राजस्व कर्मचारियों को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में दी गई।
राजस्व महा अभियान का आयोजन दिनांक 16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 तक किया जाना है।राजस्व महा अभियान का उद्देश्य बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जमीन के रिकॉर्ड अभिलेख की अशुद्धियों के सुधार में तेजी लाने हेतु घर तक पहुंच कर भूमि संबंधी दस्तावेजों की अशुद्धियां सुधार करना है।
इस अभियान के तहत हर पंचायत में शिविर लगाकर जमाबंदी में त्रुटि सुधार, परिमार्जन, नाम, खाता, खेसरा, रकवा और लगान की अशुद्धियों को ठीक करना, उत्तराधिकार नामांतरण, जमाबंदी, रैयत की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम से वंशावली के आधार पर जमाबंदी करना, बंटवारा नामांतरण, संयुक्त जमाबंदी के आपसी सहमति या रजिस्टर्ड या कोर्ट के द्वारा बंटवारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से अलग-अलग जमाबंदी करना है।
राजस्व महा अभियान को तीन मुख्य चरणों में किया जाना है प्रथम चरण अभियान पूर्व गतिविधियां या तैयारी का चरण।
द्वितीय चरण अभियान के दौरान 16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 तक जमाबंदी का प्रत्येक घर में वितरण एवं शिविर लगाया जाएगा।
तृतीय चरण में अनुवर्ती गतिविधियों का संचालन 21 सितंबर 2025 से 30 अक्टूबर 2025 तक करना है।
आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, बंदोबस्त पदाधिकारी मो० मुस्तकीम, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणी, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतू शर्मा, अमरेंद्र कुमार सहायक निदेशक कृषि गणना राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार पटना, विशेष कार्य पदाधिकारी शशि कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पम्मी रानी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, वरीय उपसमाहर्ता प्राची कुमारी, रवि कुमार के साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Next Story