बिहार

बिहार में पेट्रोल डीजल के आज के दाम हो गए अपडेट, यहां चेक करें Fual के लेटेस्ट रेट

Renuka Sahu
26 July 2022 3:10 AM GMT
Todays Petrol Diesel Price Updated in Bihar, Check Here Latest Rates of Fuel
x

फाइल फोटो 

बिहार में मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। पटना, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, बेगूसराय समेत राज्य के अधिकतर शहरों में तेल के दाम स्थिर हैं। हालांकि, गया और मुजफ्फरपुर में तेल की कीमतों में हल्का उछाल देखने को मिला है।

राजधानी पटना के अलावा भागलपुर, पूर्णिया, अररिया, अरवल, बांका, बेगूसराय, दरभंगा, मोतिहारी, जहानाबाद, जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधुबनी, मुंगेर, सहरसा, समस्तीपुर, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौली और हाजीपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम मंगलवार को स्थिर हैं।
हालांकि, गया में पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। मुजफ्फरपुर में भी पेट्रोल के भाव 4 पैसे और डीजल के 3 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। हालांकि इस बढ़ोतरी से ग्राहकों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
इसके अलावा बेतिया, सीवान, छपरा, गोपालगंज और औरंगाबाद में भी पेट्रोल-डीजल के रेट में हल्का इजाफा देखने को मिला। वहीं, बक्सर, मधेपुरा, बिहारशरीफ, नवादा और सासाराम में तेल के दाम में हल्की गिरावट आई है।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 26 जुलाई 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.23 95.88
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.68 95.38
बांका 108.84 95.51
बेगूसराय 106.95 93.74
भागलपुर 108.31 95.01
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.55 95.27
दरभंगा 107.91 94.65
पू. चंपारण 108.64 95.35
गया 108.31 95.04
गोपालगंज 108.77 95.46
जहानाबाद 107.74 94.51
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.04 95.72
कटिहार 108.70 94.38
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.24 94.97
मधेपुरा 108.17 94.89
मधुबनी 108.63 95.32
मुंगेर 109.15 95.80
मुजफ्फरपुर 108.06 94.78
नालंदा 107.65 94.42
नवादा 108.35 95.07
पटना 107.24 94.04
पूर्णिया 108.71 95.39
रोहतास 108.77 95.47
सहरसा 108.07 94.79
समस्तीपुर 107.39 94.15
सारण 108.26 94.98
सीवान 108.68 95.38
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.44 95.14
सुपौल 108.88 95.55
वैशाली 107.30 94.09
प. चंपारण 109.42 96.08
Next Story