बिहार

आज मिलेगा बिहार विधान परिषद को नया सभापति, निर्विरोध निर्वाचित होंगे देवेश चंद्र ठाकुर

Sarita
25 Aug 2022 6:45 AM IST
Today Bihar Legislative Council will get new chairman, Devesh Chandra Thakur will be elected unopposed
x

फाइल फोटो 

बिहार विधान परिषद को आज नया सभापति मिल जाएगा। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर गुरुवार को विधिवत विधान परिषद के सभापति निर्वाचित होंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार विधान परिषद को आज नया सभापति मिल जाएगा। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर गुरुवार को विधिवत विधान परिषद के सभापति निर्वाचित होंगे। बुधवार को सभापति पद के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके प्रस्तावक बने। जबकि, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अनुमोदक बनीं। ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

सीएम नीतीश के प्रस्ताव के बाद रामचंद्र पूर्वे का प्रस्ताव और डॉ. कुमुद वर्मा का अनुमोदन, केदारनाथ पांडेय का प्रस्ताव व गुलाम गौस का अनुमोदन, डॉ. मदन मोहन झा का प्रस्ताव व रामबली सिंह का अनुमोदन और रीना देवी का प्रस्ताव और संजीव श्याम सिंह का अनुमोदन के साथ 5 मनोनयन दाखिल किए गए। विपक्ष के तरफ से कोई नामांकन नहीं किया गया। इसलिए देवेश चंद्र ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित होंगे।
नामांकन के समय जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, तेजप्रताप यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, जमा खान, विधान पार्षद राम वचन राय, उपेंद्र कुशवाहा, मुन्नी देवी, संजीव सिंह, संजय सिंह, संजय गांधी, वीरेंद्र नारायण यादव, ललन शर्राफ, प्रेमचंद्र मिश्रा के अलावा कार्यकारी सचिव विनोद कुमार, निदेशक कमलेंदु सिंह, उप सचिव विश्वजीत सिन्हा मौजूद रहे।
Next Story