बिहार

आज पटना के गांधी मैदान में 70 फीट के रावण का पुतला होगा दहन, नीतीश और तेजस्वी होंगे शामिल

Sarita
5 Oct 2022 8:45 AM IST
Today, 70 feet effigy of Ravana will be burnt at Gandhi Maidan in Patna, Nitish and Tejashwi will be involved.
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

राजधानी पटना के गांधी मैदान में आज रावण वध समारोह होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शिरकत करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आज रावण वध समारोह होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शिरकत करेंगे। इसके अलावा कई और मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ये प्रोग्राम शाम साढ़े चार बजे शुरू होगा, जिसमें राज्य के अलग-अलग जिले के लोग पहुंचेंगे। शाम पांच बजे रावण का पुतला दहन होगा। दरअसल, कोरोना के कारण पिछले दो सालों से गांधी मैदान में रावणवध समारोह का आयोजन नहीं हो रहा था।

श्रीराम और लक्ष्मण की झांकी को पटना के अलग-अलग जगहों से निकाली जाएगी और अंत में ये झांकी गांधी मैदान पहुंचेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भगवान श्रीराम और भ्राता लक्ष्मण की आरती उत्तारेंगे। इसके बाद रावण वध समारोह होगा।
कमेटी के अध्यक्ष कमल नोपानी ने कहा कि गांधी मैदान में इस साल रावण का पुतला 70 फीट का होगा। 65 फीट का मेघनाथ और 60 फीट का कुंभकरण होगा। इस बार गया के कुशल कलाकारों ने पुतला का निर्माण किया है।
Next Story