बिहार

बिहार में कहर बनकर आई आंधी और बारिश, गोपालगंज और सीवान में तीन लोगों की मौत

Renuka Sahu
16 Jun 2022 3:32 AM GMT
Thunderstorm and rain created havoc in Bihar, three people died in Gopalganj and Siwan
x

फाइल फोटो 

बिहार में मानसून की दस्तक के बाद से ही आंधी और बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गो

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में मानसून की दस्तक के बाद से ही आंधी और बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गोपालगंज और सीवान जिले में बुधवार शाम आंधी और बारिश की चपेट में आने से अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान दो महिलाएं और एक बच्चे के घायल होने की खबर है।

गोपालगंज जिले में उचकागांव थाना इलाके के परसौनी गांव में आंधी के दौरान पेड़ गिरने से धर्मेंद्र महतो नाम का एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। उसकी उम्र 45 साल थी। थावे थाना इलाके के विदेशी टोला गांव में बारिश की वजह से दीवार गिर गई। मलबे में दबने से 50 साल की एक महिला घायल हो गई। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
उचकागांव के पाखोपाली में भी आंधी की वजह से दीवार गिर गई। इस दौरान एक महिला और उसके बेटा घायल हो गया। नगर थाना इलाके के बसडिला गांव में तेज आंधी के दौरान छत पर खड़ी एक महिला नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरी ओर, सीवान जिले में भी बुधवार को आंधी और बारिश का कहर देखने को मिला। जिले के मुहम्मदपुर गांव में बुधवार शाम आंधी की चपेट में आने से एक दीवार गिर गई और रास्ते पर चल रही एक महिला इसकी चपेट में आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका पूर्व विधायक मानिकचंद राज की रिश्तेदार थी।

Next Story