बिहार

बिहार से गुजरने वाली ये ट्रेनें 15 जुलाई तक रहेंगी रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Renuka Sahu
28 Jun 2022 5:41 AM GMT
These trains passing through Bihar will remain canceled till July 15, see full list
x

फाइल फोटो 

पूर्वोत्तर राज्य असम में भीषण बाढ़ से कई जगहों पर पटरियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पूर्वोत्तर राज्य असम में भीषण बाढ़ से कई जगहों पर पटरियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस कारण बिहार से गुजरने वाली 12 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है। किशनगंज से होकर जाने वाली दर्जनों ट्रेनें 2 से 15 जुलाई के बीच रद्द रहेंगी।

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ सव्यसाची डे ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुवाहाटी, सिलचर और अगरतला से चलकर विभिन्न शहरों में जाने वाली ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। ये ट्रेनें बिहार से होकर गुजरती हैं। इसलिए राज्य के रेलयात्रियों पर भी असर पड़ेगा।
बिहार से गुजरने वाली ये ट्रेनें 15 जुलाई तक रहेंगी रद्द
- 12504 अगरतला-बेंगलुरु कैंट
- 15626 अगरतला-देवघर
- 15641 सिलचर-न्यू तिनसुकिया
- 15642 न्यू तिनसुकिया-सिलचर
- 14620 फिरोजपुर कैंट-अगरतला
- 15625 देवघर-अगरतला
- 20501 अगरतला-आनंद विहार तेजस एक्सप्रेस
- 12503 बेंगलुरु कैंट-अगरतला
- 20502 आनंद विहार-अगरतला
- 14619 अगरतला-फिरोजपुर कैंट
- 14038 नई दिल्ली-सिलचर एक्सप्रेस
- 14037 सिलचर-नई दिल्ली एक्सप्रेस
- 15615/16 गुवाहाटी-सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस
- 15611 गुवाहाटी-सिलचर
- 15887/88 गुवाहाटी-बदरपुर-गुवाहाटी टूरिस्ट एक्सप्रेस
- 13173/74 सियालदह-अगरतला-सियालदह एक्सप्रेस (अगरतला और लामडिंग के बीच रद्द)
- 13175/76 सियालदह-सिलचर-सियालदह (सिलचर-लामडिंग के बीच रद्द)
- 12515/16 सिलचर-कोयंबटूर-सिलचर एक्सप्रेस (सिलचर-गुवाहाटी के बीच रद्द)
- 12507 तिरुवनंतपुरम-सिलचर एक्सप्रेस
Next Story