बिहार

प्रेम-प्रसंग में हंगामा, इलाके में मचा हड़कंप

Saba Naaz
2 July 2026 7:16 PM IST
प्रेम-प्रसंग में हंगामा, इलाके में मचा हड़कंप
x

Bihar: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में गुरुवार सुबह प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक मामला उस समय चर्चा में आ गया जब एक कथित प्रेमी अपनी प्रेमिका को ऑटो से लेकर भाग रहा था। रास्ते में लड़की के परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों को देख लिया और पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने युवक की पिटाई शुरू कर दी, लेकिन मौके पर मौजूद एसडीपीओ अमित कुमार ने हस्तक्षेप कर दोनों को भीड़ से बचाते हुए पुलिस हिरासत में ले लिया।

पुलिस दोनों को बेनीपट्टी थाना ले गई, जहां मामले ने नया मोड़ ले लिया। थाने में पहुंचते ही लड़की के गर्भवती होने और गर्भ में पल रहे बच्चे के पितृत्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि युवती कथित तौर पर नाबालिग है। साथ ही यह भी सामने आया है कि पिछले वर्ष परिजनों ने उसकी शादी किसी अन्य युवक से कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद उसका कथित प्रेमी से संपर्क बना रहा।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कुछ महीने पहले भी युवती अपने इसी कथित प्रेमी के साथ घर से चली गई थी, जिसके बाद मामला दर्ज हुआ था। 17 जून को पुलिस ने उसे बरामद कर कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं—उम्र, बयान, गर्भ से जुड़े दावे और पुराने मामले—की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की

Next Story