बिहार

पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानें बिहार के सभी शहरों में आज के रेट

Renuka Sahu
19 July 2022 2:12 AM GMT
There is no change in the prices of petrol and diesel, know todays rates in all the cities of Bihar
x

फाइल फोटो 

बिहार में तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। भागलपुर, पूर्णिया, गया और मुजफ्फरपुर समेत अधिकतर शहरों में तेल के दाम स्थिर हैं। हालांकि पटना, मधुबनी, सहरसा, छपरा जैसे कुछएक शहरों में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में हल्की बढ़ोतरी की है।

राजधानी पटना में मंगलवार को तेल के दाम में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। यहां पेट्रोल 11 पैसे और डीजल 10 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। मधुबनी, सहरसा, छपरा और बेतिया में भी तेल की कीमतों में हल्का इजाफा देखने को मिला।
अन्य सभी जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भागलपुर, बेगूसराय, आरा, बक्सर, दरभंगा, मोतिहारी, गया, गोपालगंज, किशनगंज, नालंदा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सीतामढ़ी समेत अन्य जिलों में तेल के दाम स्थिर हैं।
सिर्फ हाजीपुर में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी देखने को मिली। यहां तेल 7 पैसे प्रति लीटर की दर से सस्ता हो गया।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 19 जुलाई 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.06 95.71
अरवल 107.88 94.63
औरंगाबाद 108.90 95.59
बांका 108.38 95.08
बेगूसराय 107.05 93.83
भागलपुर 108.28 94.99
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.75 95.45
दरभंगा 107.83 94.57
पू. चंपारण 108.61 95.31
गया 107.94 94.69
गोपालगंज 108.90 95.59
जहानाबाद 107.95 94.70
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.28 95.95
कटिहार 109.31 95.95
खगड़िया 107.41 94.18
किशनगंज 109.50 96.13
लखीसराय 108.88 95.57
मधेपुरा 108.20 94.91
मधुबनी 108.56 95.25
मुंगेर 108.82 95.50
मुजफ्फरपुर 108.06 94.78
नालंदा 107.85 94.61
नवादा 108.50 95.22
पटना 107.59 94.36
पूर्णिया 108.98 95.64
रोहतास 108.46 95.17
सहरसा 108.02 94.75
समस्तीपुर 107.48 94.24
सारण 107.90 94.65
सीवान 108.37 95.09
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.72 95.40
सीतामढ़ी 108.44 95.14
सुपौल 108.72 94.40
वैशाली 107.75 94.49
प. चंपारण 109.35 96.01
Next Story