बिहार

बिहार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, आज पार कर जाएगी खतरे का निशान, जल संसाधान विभाग अलर्ट पर

Sarita
21 Aug 2022 11:52 AM IST
The water level of Ganga increased in Bihar, will cross the danger mark today, Water Resources Department on alert
x

फाइल फोटो 

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में काफी तेजी से बढ़ा है। यह गांधीघाट में खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में गंगा नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में काफी तेजी से बढ़ा है। यह गांधीघाट में खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। दीघाघाट में भी जलस्तर में बेहतहाशा बढोतरी हो रही है। इसे लेकर जल संसाधन विभाग के अधिकारी अलर्ट हैं। नदी के किनारे बसे लोगों को सावधान कर दिया गया है। दीघा घाट के अलावे गांधी घाट समेत अन्य घाटों पर जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

शनिवार को गांधीघाट में गंगा नदी का जलस्तर 48.4 सेमी था। यहां खतरे का निशान 48.60 मीटर है। जलस्तर जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, उससे रविवार को शाम तक खतरे के निशान के पार कर जाने की आशंका है। हाथीदह में भी जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है। हाथीदह में शनिवार शाम छह बजे जलस्तर 41.13 सेमी था। रविवार रात में खतरे का निशान पार कर जाने की आशंका है। दीघा घाट में गंगा का जलस्तर 49.79 मीटर था। यहां खतरे का निशान 50. 45 मीटर है।
गंगा नदी के दीघा घाट के पास रहने वाले सुधीर कुमार ने बताया कि कल की तुलना में नदी के जलस्तर में बहुत तेजी से बढोतरी हुई है। शनिवार की शाम में पानी नीचे था। पानी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। एक अन्य स्थानीय निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5 बजे वे दीघाघाट पर पहुंचे तो कल की अपेक्षा पानी काफी बढ़ा हुआ पाया। रविवार को भी जलस्तर में तेजी से बढोतरी हो रही है। अनुमान है कि शाम तक यहां गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर जाएगी।
Next Story