बिहार

भागलपुर में 21 डॉक्टरों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें ऐसा कड़ा एक्शन क्यों लेना पड़ा

Renuka Sahu
16 July 2022 6:29 AM GMT
The sword of dismissal hangs on 21 doctors in Bhagalpur, know why such strong action had to be taken
x

फाइल फोटो 

बिहार के भागलपुर प्रमंडल में सराकारी डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार के भागलपुर प्रमंडल में सराकारी डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न सरकारी अस्पतालों में तैना 101 डाक्टरों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। बिना सूचना के लंबी अवधि से गायब 21 डॉक्टरों के विरुद्ध तो बर्खास्तगी की कार्रवाई करने की बात कही गई है। इसकी अनुशंसा आयुक्त दयानिधान पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को भेजा है। 80 डॉक्टर स्टडी लीव पर गये थे। उन डॉक्टरों ने भी स्टडी पूरा होने के बावजूद योगदान नहीं किया। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

पांच साल से गायब हैं डॉक्टर
भागलपुर प्रमंडल में 101 डॉक्टर काफी समय से ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। इनमें कई ऐसे हैं जो तीन से लेकर पांच साल से अनुपस्थित चल रहे हैं। है। इसकी जानकारी प्रमंडलीय आयुक्त को मिली। आयुक्त के सचिव मो. वारिस खान ने बताया कि भागलपुर जिले के 19 और बांका के दो डॉक्टर बिना सूचना लंबे समय से गायब हैं। भागलपुर जिले के 70 और बांका जिले के 10 डॉक्टर स्टडी के लिए विरमित किये गये थे। आयुक्त ने अध्ययन पूरा करने के बावजूद योगदान नहीं करने वालों की पहचान करते हुए कार्रवाई करने को कहा है।
पदस्थापना की मांग
आयुक्त ने अपर मुख्य सचिव से प्रमंडल के 101 डॉक्टरों के पद को रिक्त मानते हुए नये डॉक्टरों के पदस्थापना की मांग की है। सचिव ने बताया कि दोनों जिलों के सिविल सर्जन द्वारा डॉक्टरों की सूची दी गयी थी।
Next Story