x
लखीसराय: जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि "सरकार का संकल्प, जनसेवा और विकास" है। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा आज एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान कार्यालय में आयोजित "जनकल्याण संवाद" कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने आम जनता से सीधे संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।अपने संबोधन में श्री सिन्हा ने कहा कि वर्तमान सरकार जन-जन के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने राज्य सरकार की कई लोक-लाभकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि हर परिवार को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त, वृद्धा और विधवा पेंशन को बढ़ाकर ₹1100 प्रतिमाह, 5 वर्षों में 1 करोड़ नौकरियाँ देने का लक्ष्य, युवाओं को ₹6000 प्रतिवर्ष इंटर्नशिप भत्ता,
महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण,
दीदी की रसोई में ₹20 में पौष्टिक भोजन,
8000+ पंचायतों में मैरिज हॉल निर्माण की योजना,
आंगनबाड़ी सेविकाओं को ₹11,000 स्मार्टफोन सहायता,
पत्रकारों को ₹15,000 मासिक पेंशन,
शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों, रसोइयों और नाइट गार्ड्स का मानदेय दोगुना कर दिया गया है
उन्होंने इन योजनाओं को राज्य के सर्वांगीण विकास और अंतिम पंक्ति तक सरकार की पहुँच का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम के समापन पर उपमुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर इन योजनाओं की जानकारी जनमानस तक पहुँचाएँ और सरकार के विकास कार्यों को मजबूती से प्रस्तुत करें। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि आगामी चुनावों में एनडीए ऐतिहासिक विजय हासिल करेगा।
इस जनकल्याण संवाद में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, महामंत्री प्रमोद महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष देवानंद साहू, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकाश आनंद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू चंद्रवंशी, विकास कुमार, घनश्याम मंडल, अभिषेक सिंह समेत सभी मंडल अध्यक्षगण उपस्थित रहे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारउपमुख्यमंत्रीसरकार का संकल्पजनसेवा
Next Story





